'बाहुबली' फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली अपनी अपकमिंग फिल्म 'RRR' को लेकर काफी चर्चा में हैं. अब फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि 15 मार्च को आलिया भट्ट का बतौर सीता फर्स्ट लुक रिवील करेंगे. निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा- 'मिलिए अपनी सीता से...आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक 15 मार्च को सुबह 11 बजे रिवील होगा.' बता दें इस फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट, राम चरण और एनटीआर जूनियर जैसे कलाकार हैं.ये फिल्म 13 अक्टूबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.