आलिया के जन्मदिन के मौके पर फिल्म RRR से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है. इस फिल्म में ये एक्ट्रेस सीता के किरदार में दिखेंगी. जो तस्वीर सामने आई है उसमें आलिया भट्ट हरी साड़ी में दिखाई दे रही हैं. उनके आगे पूजा की टोकरी रखी हुई है. इससे पहले फिल्ममेकर्स ने ब्लैक शेडेड तस्वीर शेयर करते हुए आलिया की एक झलक दिखाई थी. बता दें फिल्म को करीब 10 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. सिनेमाघरों में ये फिल्म 13 अक्टूबर, 2021 को रिलीज होगी.