अली अब्बास ज़फर अब दिलजीत दोसांझ के साथ 1984 के सिख दंगों पर फिल्म बनाएंगे. बताया जा रहा है कि OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म की पिछले कुछ समय से दिल्ली की कुछ रीयल लोकेशन पर शूटिंग चल रही है. शुरुआत में वे इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले थे, लेकिन बाद में वे इसकी स्क्रिप्ट से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे निर्देशित करने का फैसला ले लिया. 1984 के दंगों पर आधारित इस फिल्म के नाम को लेकर अब भी कोई खुलासा नहीं हुआ है.