बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं लेकिन इन दिनों उनके वजन बढ़ने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वजह है उनकी फिल्म 'रक्षाबंधन' (Raksha Bandhan). अपनी इस अपकमिंग फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने 5 किलो वजन बढ़ाया है. हाल ही में अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' के लिए उन्होंने 6 किलो वजन कम किया था. फिल्म में वो पुलिस अफसर की भूमिका में हैं.
इस बारे में बताते हुए अक्षय कुमार ने कहा, 'मैं वजन बढ़ाने और घटाने का प्रोसेस एंजॉय करता हूं. मैं इसे स्वस्थ तरीके से करता हूं. मैंने 5 किलो वजन नैचुरल तरीके से बढ़ाया है. इसके चलते मुझे मेरी मां के हाथ का बना हलवा खाने का भी अवसर मिला है. क्या बात है ना.'
बता दें आनंद राय की फिल्म रक्षाबंधन में अक्षय कुमार दिल्ली के एक व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. अक्षय और भूमिका के अलावा फिल्म में 5 नए चेहरे नजर आएंगे जो कि फिल्म में अक्षय की बहनों की भूमिका निभा रही हैं.