एशिया का सबसे बड़ा एयर शो ‘एयरो इंडिया 2021’ की शुरुआत बेंगलुरू में हो चुकी है. पहले ही दिन HAL के साथ एयरफोर्स का 83 तेजस जेट लेने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ. यह सौदा 48000 करोड़ रुपये का है. एयरो इंडिया एयर शो के दौरान अनुबंध पर हस्ताक्षर के समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायुसेना के शीर्ष अधिकारी और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटिड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि HAL को 83 नए स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट का ऑर्डर मिला है. यह अब तक का सबसे बड़ा 'मेक इन इंडिया' डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट है.