एयर इंडिया का बड़ा फैसला, भारत-ब्रिटेन की सारी उड़ानें 24 से 30 अप्रैल तक की रद्द

Updated : Apr 21, 2021 20:12
|
Editorji News Desk

ब्रिटेन (UK) की तरफ से लगाए गए ताजा प्रतिबंधों के बाद एयर इंडिया (Air India) ने अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं. कंपनी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, 24 से 30 अप्रैल के बीच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. कंपनी ने बुधवार को ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी. एयर इंडिया ने कहा कि जो यात्री भारत और यूके के बीच यात्रा करने वाले थे, वे ध्यान दें कि यूके की ओर से लगाए गए हालिया प्रतिबंधों की वजह से 24 से 30 अप्रैल 2021 तक यूके के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. यात्रा के नए समय, रिफंड के बारे में जल्दी जानकारी दी जाएगी.

    बता दें ब्रिटेन ने भारत को 'रेड लिस्ट' में डाल दिया है, जिसके तहत गैर-ब्रिटेनी और आइरिश नागरिकों के भारत से ब्रिटेन जाने पर पाबंदी रहेगी.

Air IndiaCancelsBritainEnglandflightcorona virusCOVID-19

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study