Tata Bids for Air India: 60 हजार करोड़ के भारी भरकम कर्ज के नीचे दबी सरकारी एयरलाइंस कंपनी Air India को खरीदने के लिए Tata ने बोली लगा दी है. अगर Tata ये बोली जीत जाती है तो 67 साल बाद एयर इंडिया की घर वापसी होगी. आपको बता दें कि साल 1932 में Air India की स्थापना JRD Tata ने ही की थी.
टाटा कंपनी के प्रवक्ता ने बिड दिए जाने की पुष्टि की है तो वहीं डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) ने भी इसे कन्फर्स किया है. बिड क्लोज होने के बाद अब इसे बेचने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है.
आपको बता दें कि फिलहाल एयर इंडिया पर 60,074 करोड़ का कर्ज है, हालांकि जो इसे लेगा उसे सरकार को 23,286.5 करोड़ रुपये ही चुकाने होंगे.
ये भी पढ़ें: Swiggy और Zomato से खाना मंगवाना हो सकता है महंगा, देखें पूरी खबर