असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की राजनीतिक महत्वकांक्षा दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. गुजरात निकाय चुनाव में सात सीटें जीतने के बाद ओवैसी की पार्टी अब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आज़माने जा रही है, साथ ही ओवैसी की नज़र अगले साल उत्तर प्रदेश के चुनाव पर भी है. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में खासी मेहनत कर रहे हैं. आपको बता दें कि पहली बार गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने वाली असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने अहमदाबाद के मुस्लिम बहुल जमालपुर और मकतामपुरा वार्ड में सात सीटें जीतीं थीं. वहीं इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने पांच सीटें अपने खाते में डाली थी. दरअसल तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों के लिए 6 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं.