रंगों के त्योहार को लेकर देशभर के बाजार सज चुके हैं. जहां कोरोना संकट के कमबैक से लोग होली खेलने को लेकर चिंतित तो हैं लेकिन यूपी के अलीगढ़ के बाजार में होली को लेकर काफी रौनक देखने को भी मिल रही है. यहां के बाजार में रंगों, गुलाल और पिचकारियों की भरमार है. बाजार में रंग और अबीर की कई रेंज उपलब्ध है़ वहीं पिचकारी, हेयर विग, चश्मा, टोपी भी नये डिजाइंस भी देखने को मिल रहे हैं, इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाला मुखौटा और उनकी दाढ़ी की लोगों में काफी डिमांड है. क्या बच्चे क्या बड़े...हर कोई इस मास्क की डिमांड कर रहा है. बता दें कि इस साल 29 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है,