Taliban Afghanistan: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के बाहर खड़े ये वो लोग हैं जो हाल में नर्क बन चुके अफगानिस्तान से किसी तरह अपनी जान बचाकर लौटे हैं.
एक तरफ इनके चेहरे पर अफगानिस्तान से सुरक्षित निकल आने का सुकून है, तो दूसरी तरफ अपने डूबते मुल्क के लिए ये चिंतिंत भी हैं. इनमें से कुछ लोग राष्ट्रपति अशरफ गनी को अफगान की बर्बादी का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.
बता दें कि रविवार को अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के साथ ही दो अलग-अलग विमानों से 220 लोग अपनी जान बचाकर काबुल से दिल्ली पहुंचे.