शरद पवार से हुई सोनू सूद की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख पवार से हुई उनकी मुलाकात को BMC द्वारा सोनू पर लगाए आरोप से जोड़कर भी देखा जा रहा है. बता दें कि अपनी दरियादिली के लिए मशहूर सोनू को BMC ने 'आदतन अपराधी' बताया है. दरअसल उनपर अवैध निर्माण का आरोप है. BMC की कार्रवाई के खिलाफ उन्होंने मुंबई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है जहां से उन्हें राहत भी मिली है. इसी मामले की सुनवाई के दौरान BMC ने अपने हलफनामे में सोनू को 'आदतन अपराधी' बताया है.