Kabul airport Blast: काबुल एयरपोर्ट के पास हुए बम धमाकों में 13 अमेरिकी सैनिकों समेत अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है. एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मरने वालों में तालिबान (28 Taliban fighters were killed) के भी 28 लड़ाके शामिल हैं. जिस वक्त ये ब्लास्ट हुआ ये सभी काबुल एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा में लगे हुए थे. तालिबान की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि हमने इस ब्लास्ट में अमेरिका (America) से ज्यादा अपने लोगों को खोया है.
शायद यही वजह है कि काबुल एयरपोर्ट के बाहर हुए आत्मघाती हमलों को लेकर तालिबान भड़का हुआ है. तालिबान ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह धमाका उस इलाके में हुआ जो अमेरिकी सेनाओं के नियंत्रण में है. तालिबान ने पूरे इलाके की सुरक्षा को बढ़ाने का भी ऐलान कर दिया है.
यह भी पढ़ें: बेहद खतरनाक है ISIS खुरासान: जानिए कब, क्यों और कैसे बना?