Indian businessman kidnapped in Kabul: कारोबारी का अपहरण कर लिया गया है. इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंढोक ने बताया कि काबुल में अफगान मूल के एक भारतीय कारोबारी का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया है. उनका नाम बंसरी लाल अरेन्देही है. बंसरी सिख समुदाय के हैं. खबर है कि संदिग्ध तालिबानी लड़ाकों ने इस व्यापारी को किडनैप किया है और फिरौती की मांग की जा रही है. हालांकि, इस घटना को लेकर अब भारत सरकार से संपर्क साधा गया है.
बता दें बंसरी काबुल में फार्मा की दुकान चलाते हैं. खबर है कि बंसरी लाल को उनके कर्मचारियों के साथ अगवा किया गया था, लेकिन उसके कर्मचारी किसी तरह भागने में सफल रहे, हालांकि अपहरणकतार्ओं ने उन्हें बेरहमी से पीटा है. बंसरी लाल का परिवार दिल्ली में रहता है.