Afghanistan: तालिबान ने सरकार के मीडिया प्रमुख को मौत के घाट उतारा, हवाई हमलों का लिया बदला

Updated : Aug 06, 2021 22:36
|
Editorji News Desk

Afghan Media Head Assassinated: अफगानिस्तान में तालिबान ने अफगान सरकार के मीडिया एंड इन्फॉर्मेशन सेंटर के हेड दावा खान मीनापाल (Dawa Khan Meenapal) की हत्या कर दी है. अफगानी टोलो न्यूज के मुताबिक यह घटना शुक्रवार दोपहर बाद पश्चिमी काबुल (Kabul) के दारुल अमन रोड पर हुई है जहां अज्ञात बंदूकधारियों ने दावा खान की गोली मारकर हत्या कर दी. 

तालिबानी प्रवक्ता (Taliban Spokesperson) जबीहुल्ला मुजाहिद ने इसकी तसदीक करते हुए कहा कि मेनापाल को एक विशेष हमले में मारा गया. दावा खान ने पहले अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी और उपराष्ट्रपति के प्रवक्ता के रूप में भी काम किया है. 

तो वहीं अफगान सरकार ने दावा खान की मौत के बारे में कहा- दुर्भाग्य से, क्रूर आतंकवादियों ने एक बार फिर कायरतापूर्ण कृत्य किया है. दरअसल, कुछ दिनों पहले ही तालिबान ने चेतावनी दी थी कि वो हवाई हमलों में बढ़ोतरी के लिए जवाबी कार्रवाई में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बनाएंगे.

ये भी पढ़ें: Afghanistan की सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में ढेर किए 303 तालिबानी, 125 किए घायल

MediaUS MilitaryTalibanAfghan

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?