15 जनवरी यानी शुक्रवार से कॉलिंग के नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं. लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन मिलाने के लिए नंबर से पहले 0 लगाना अनिवार्य होगा. हालांकि लैंडलाइन से लैंडलाइन और मोबाइल से मोबाइल पर फोन मिलाने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है. टेलीकॉम कंपनियों ने संदेश भेजकर अपने ग्राहकों को इस बात का अलर्ट भी भेजा है. एयरटेल और जिओ ने भी अपने कस्टमर्स को मैसेज भेजकर कहा है कि डॉट के निर्देशों के मुताबिक लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करते वक्त पहले शून्य लगाना जरूरी है. टेलीकॉम कंपनियों को ज्यादा नंबर बनाने की सुविधा मिल सके इसलिए TRAI ने 29 मई 2020 को नंबर से पहले 'शून्य' लगाने की सिफारिश की थी.