दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने लंदन में एक प्रॉपर्टी किराए पर ली है. इस प्रॉपर्टी का किराया 49 लाख 74 हजार यानी करीब 50 लाख प्रति हफ्ता है. पूनावाला ने ये प्रॉपर्टी पोलैंड के एक अरबपति से लीज़ पर ली है और ये सेंट्रल लंदन में स्थित है. साइज की बात करें तो ये 25000 स्क्वायर फीट का है. बता दें कि अदार पूनावाला का लंदन से पुराना रिश्ता रहा है उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर से पढ़ाई की है साथ ही इससे पहले उन्होंने ग्रॉसवनर होटल भी खरीदने की कोशिश की थी जिसमें वो कामयाब नहीं रहे थे. साल 2016 के एक इंटरव्यू में पूनावाला ने कहा था कि वो ब्रिटेन को अपना दूसरा घर बनाना चाहते हैं.