India@75: नाना पाटेकर से लेकर आमिर खान तक इन कलाकारों ने पर्दे पर दिखाई देशभक्ति

Updated : Aug 13, 2021 18:48
|
Editorji News Desk

देशभक्ति पर बनी फिल्मों को लेकर हिंदी सिनेमा में हमेशा से क्रेज रहा है. बॉलीवुड के सितारों ने भगत सिंह से लेकर चंद्र शेखर आजाद के किरदार को बड़े पर्दे पर बखूबी निभाया. उनके निभाए ये किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है. आइये कुछ ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करते हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर देशभक्तों का किरदार निभाया...

नाना पाटेकर (Nana Patekar) ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने भारतीय सेना के अधिकारी से लेकर एक युवा समाज सुधारक तक का किरदार निभाया. नाना पाटेकर ने फिल्म प्रहार (Prahaar) और कोहराम (Kohram) में सैनिक की भूमिका निभाई. क्रांतिवीर (Krantiveer) और तिरंगा (Tirangaa) नाना पाटेकर की ऐसी फिल्में हैं जो देशभक्ति पर आधारित हैं.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) भी इस लिस्ट में शामिल हैं. सनी ने अपने करियर में कई देशभक्ति पर बनी फिल्में की हैं. उन्होंने अपने करियर में 'इंडियन', 'गदर', 'बॉर्डर', 'मां तुझे सलाम' जैसी फिल्मों में काम किया है. फिल्म गदर में बोले गए 'हमारा हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा' जैसे कई डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं.

फिल्म 'मंगल पाण्डेय' (Mangal Pandey) में अपना किरदार पूरी शिद्दत से निभाने वाले एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) का नाम भी इस फेहरिस्त में है. उन्होंने 'सरफरोश', 'लगान' (Lagaan), 'रंग दे बसंती' (Rang De Basanti) जैसी कई फिल्मों में देशभक्ति से भरे युवा का किरदार निभाया.

अजय देवगन (Ajay Devgn) ने भी भगत सिंह का किरदार पर्दे पर निभाया है. साल 2002 में आई इस फिल्म का नाम था 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह (The Legend of Bhagat Singh). इस साल तीन फिल्में एक साथ रिलीज हुई थीं और तीनों ही फिल्में भगत सिंह पर आधारित थी. हालांकि इस फिल्म को दर्शकों ने सबसे ज्यादा सराहा था.  

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी देश पर आधारित कई फिल्मो में दमदार अभिनय निभा चुके हैं. इस लिस्ट में 'बेबी' (Baby), 'रुस्तम' (Rustom), 'एयरलिफ्ट' (Airlift) जैसी फिल्में शामिल हैं.

बेन किंग्सले (Ben Kingsley) वो अंग्रेज अभिनेता हैं जिसने बापू यानी महात्मा गांधी का किरदार निभाकर भारतीयों का दिल जीत लिया. फिल्म 1982 में आई फिल्म 'गांधी' (Gandhi) में मोहनदास करमचंद गांधी का किरदार निभाने के लिए बेन किंग्सले को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर भी मिल चुका है.

सचिन खेड़ेकर (Sachin Khedekar) ने श्याम बेनेगल की फिल्म में नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Neta Ji Subhash Chandra Bose) का किरदार निभाया है. इस फिल्म का नाम 'नेताजी सुभाष च्रंद बोस: द अनफॉरगॉटन हीरो' था. ये फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी.

Nana Patekarpatriotic filmsAamir KhanSunny DeolAkshay Kumar corona

Recommended For You

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास