एक्टर आशीष विद्यार्थी भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना वायरस की चपेट में आने की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है. आशीष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह फिलहाल दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट हैं.