मासूम माहिरा की गुहार पर एक्शन, कश्मीर में अब 'छोटे बच्चों' को नो होमवर्क

Updated : Jun 02, 2021 08:42
|
Editorji News Desk

होमवर्क से परेशान 6 साल की कश्मीरी बच्ची (six years old kashmiri girl ) माहिरा की PM मोदी से गुहार का असर हुआ है. खुद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha) ने ट्वीट कर सरकार के फैसले की जानकारी दी है. जिसके मुताबिक कश्मीर में अब प्री प्राइमरी के बच्चों की क्लास (Pre primary children's class) दिनभर में 30 मिनट से ज्यादा नहीं होगी. उन्हें होमवर्क भी नहीं मिलेगा. इसके अलावा पहली से आठवीं तक की कक्षाएं 30 से 45 मिनट के अधिकतम दो सत्रों में होंगी. इतना ही नहीं कक्षा 9 से 12 के लिए ऑनलाइन लर्निंग भी 3 घंटे से अधिक नहीं होगी.

दरअसल LG मनोज सिन्हा ने माहिरा (Mahira) के बेहद क्यूट वीडियो पर खुद ही संज्ञान लिया था और इसे बहुत ही प्यारी शिकायत करार दिया था. बता दें कि मासूम माहिरा ने PM मोदी को संबोधित करते हुए एक वीडियो बनाया था जो वायरल हो गया था. वीडियो में उसने ज्यादा होमवर्क से निजात दिलाए जाने की गुहार लगाई गई थी. आप सुनिए माहिरा की अपील..

Manoj SinhaHomeworkJammu and Kashmir

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या