पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी के संगठन ABVP का सूपड़ा साफ हो गया. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र संघ चुनाव में NSUI की ऐतिहासिक जीत हुई है साथ ही समाजवादी पार्टी की छात्र यूनिट के पैनल ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. विद्यापीठ के 8 विभागों में से 6 पर NSUI ने कब्जा कर लिया है.महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ के चारों पैनल में से एक भी सीट ABVP नहीं जीत सकी है. छात्रसंघ के अध्यक्ष सपा की छात्र यूनिट के विमलेश यादव चुने गए हैं तो एनएसयूआई के संदीप पाल उपाध्यक्ष चुने गए हैं.