AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ Arrest Warrant जारी, मानहानि केस में बढ़ी मुश्किलें

Updated : Sep 07, 2021 10:17
|
Editorji News Desk

दिल्ली से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी (Sanjay Singh) हो गया है. उनके खिलाफ ये वारंट अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के उनपर किए गए मानहानि के मुकदमे में जारी हुआ है. दरअसल सोमवार को लुधियाना की एक कोर्ट में आप सासंद को पेश होना था लेकिन वो नहीं पहुंचे. इसी के मद्देनजर कोर्ट ने संजय सिंह के खिलाफ ये गिरफ्तारी वारंट (Arrest Warrant ) जारी किया है.

अब इस पर संजय सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, मैं मा. न्यायालय का सम्मान करता हूं. आज मेरे स्व.बाबा जी की तेरहवीं थी जिसके कारण लुधियाना कोर्ट की तारीख़ में नहीं जा सका. मा.न्यायालय ने जो आदेश किया है उसके पालन में कोर्ट के समक्ष हाज़िर होऊंगा.

बता दें कि इस केस में 71 तारीखें लगा चुकी हैं. लेकिन संजय सिंह सिर्फ 4 बार ही कोर्ट में पेश हुए हैं. अब इस केस की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होनी है. कोर्ट ने इसी दिन पुलिस को उन्हें पहले गिरफ्तार करने और फिर पेश करने का निर्देश दिया है.

Defamation CaseArrestAAPSanjay SinghLudhiana

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'