सितारों के हमशक्लोंं का दिखना कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन ऐश्वर्या राय की हमशक्ल की तस्वीरें उनसे इतनी मिलती हैं कि दोनों में अंतर करना मुश्किल है. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की आमना इमरान का इंस्टा अकाउंट इसी वजह से काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, इतने अद्भुत तरीके से बिल्कुल ऐश्वर्या जैसी दिखने के बावजूद उन्हें इंस्टा पर महज़ 2400 के करीब लोग ही फॉलो करते हैं. एंटरटेनमेंट Content creator विरल भयानी ने जब से आमना की तस्वीरें शेयर की हैं तब से उनकी चर्चा और बढ़ गई है. भयानी के पोस्ट पर आमना को काफी निगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ा. हालांकि, एक यूज़र ने उन्हें Bigg Boss में आने की कोशिश करने की सलाह दी.