सुपरस्टार आमिर खान (Aamir khan) ने सोशल मीडिया (Social media) को अलविदा कह दिया है. अपना 56वां जन्मदिन मनाने के एक दिन बाद ही आमिर ने ये ऐलान किया. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने सोमवार को अपने आखिरी पोस्ट (Aamir Khan last post) में फैंस को इतना प्यार देने के लिए थैंक्यू कहा, और बोले कि बर्थडे पर लोगों का इतना प्यार देखकर मेरा दिल भर आया. साथ ही आमिर ने लिखा कि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते लिहाजा अब उन्होंने इसपर बने रहने का ढोंग छोड़ने का फैसला कर लिया है. हालांकि आमिर ने कहा कि अब उनसे और उनकी फिल्मों से जुड़े सभी अपडेट आमिर खान प्रोडक्शन्स के सोशल मीडिया हैंडल @akppl_official पर आएंगे.