अस्पतालों में ऑक्सीजन (Oxygen) की बारी किल्लत के बीच हर तरफ इसकी मारा मारी मची है. इस बीच बुधवार को दिल्ली के सिंघू बॉर्डर (Singhu Border) पर ऑक्सीजन से भरा टैंकर (Oxygen Tanker) फंस गया. लेकिन दिल्ली पुलिस ने तुरंत उसे दूसरे रास्ते से निकाला और जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि कुंडली बॉर्डर के KMP Flyover पर ऑक्सीजन के टैंकर के फंसे होने की उसे सूचना मिली, जिसके बाद हरियाणा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस से संपर्क कर शॉर्टकट रास्ते से उसे दिल्ली के जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल पहुंचाया गया.
मौजूदा स्थिति में जहां ऑक्सीजन की कमी के कारण कई मरीजों की जान जा रही है वहां दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की सूझबूझ से टैंकर समय रहते अस्पताल पहुंच सका. हर कोई दिल्ली पुलिस की तारीफ कर रहा है.