राजस्थान के पाली जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे (Road Accident) में चार लोगों की मौत हो गई. यह हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी इसे देखा उसके रौंगटे खड़े हो गए. गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के बालराई के निकट हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे पाली से सिरोही की तरफ जा रहा मार्बल (Marble) से भरा कंटेनर (Container) अनियंत्रित होकर बगल में चल रही एक कार (Car) पर पलट गया. पूरी तरह मार्बल से लॉडिड इस कंटेनर में इतना वजन था कि कार माचिस की डिब्बी की तरह दब गई. इस हादसे में कार सवार चार लोगों की दबने से मौके पर ही मौत हो गई. इनमें एक महिला शामिल है.