कोरोना संकट के बीच ब्लैक फंगस(Black Fungus) यानी म्यूकोरमाइकोसिस(mucormycosis) ने देश की चिंता बढ़ा दी है. महाराष्ट्र(Maharashtra Corona News) में अबतक 90 लोगों की जान इस बिमारी ने ले ली है. बुधवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ये आंकड़े जारी किए. राजेश टोपे ने कहा कि मौत के आंकड़े गंभीर समस्या की तरफ इशारा करते हैं और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. कोरोना के मरीजों को इलाज के दौरान स्टेरॉय्ड के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है. टोपे ने कहा कि गंभीर डायबिटीज और इम्युनिटी सिस्टम को प्रभावित करने वाली दवाओं से भी लोगों को बचना चाहिए.
महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में कोरोना के फैलने से सरकार की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है और कई जिलों में लॉकडाउन भी बेअसर साबित हो रहा है. प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 34,031 मामले सामने आए और 594 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. इसी दौरान 51,457 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे. फिलहाल महाराष्ट्र में कोरोना के 4,01,695 एक्टिव केस हैं.