जोधपुर में निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार गिरी, 8 लोगों की दबकर मौत

Updated : Nov 11, 2020 10:55
|
Editorji News Desk

मंगलवार को राजस्थान के जोधपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार गिरने से 8 मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं 6 से अधिक लोग मलबे में दबने से बुरी तरह घायल हो गए. यह हादसा जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र में हुआ. जहां बाबा रामदेव मंदिर के पास बन रही एक फैक्ट्री की दीवार मंगलवार को ढह गई. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया. राजस्थान सरकार ने घटना में मृतकों को 2-2 लाख आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. गंभीर रूप से घायलों को 40000 रुपये की मदद का ऐलान किया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से पूरी मदद करने को कहा है.

राजस्थानजोधपुरRajasthanjodhpurdeathघायलमौतinjuries

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या