वैक्सीन की कमी: मुंबई में 73 सेंटर होंगे बंद, स्वास्थ्य मंत्री ने पूछे तीखे सवाल

Updated : Apr 08, 2021 15:22
|
Editorji News Desk

कोरोना पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक से पहले देश के कई हिस्सों में वैक्सीन की कमी की मुद्दा गरम हो गया है. खासकर महाराष्ट्र में हालात खराब हो रहे हैं. आलम ये है कि मुबंई में 26 और नवी मुंबई में 23 वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो गए हैं. शुक्रवार को 21 और सेंटर बंद हो जाएंगे. कुल मिलाकर 73 सेंटर बंद हो जाएंगे.

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने वैक्सीन की कमी मुद्दा फिर से उठाया है. उन्होंने केन्द्र पर पलटवार करते हुए पूछा कि गुजरात की जनसंख्या महाराष्ट्र से है फिर भी उसे 1 करोड़ वैक्सीन की डोज़ मिली और हमें 1 करोड़ 4 लाख.. राजेश ने आगे कहा कि हमें हफ्ते में सिर्फ 17 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज मिली है, जबकि यूपी को 48 लाख, एमपी को 40 लाख और गुजरात को 30 लाख वैक्सीन डोज दी गई है. दरअसल बुधवार को केन्द्र ने महाराष्ट्र पर सही तरीके से वैक्सीनेशन नहीं करने के आरोप लगाए थे. केन्द्र ने कहा कि जितने डोज़ दिए गए हैं उनका पूरा इस्तेमाल नहीं हुआ है.

CORONA VACCINEMaharashtracoronavirusRajesh Tope

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या