कोरोना वायरस (corona virus) की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए बिहार सरकार (Bihar government) सख्त हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राज्य के सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की. बैठक में CM नीतीश ने अधिकारियों को कहा कि वो कोरोना को रोकने के लिए सख्त व्यवस्था को न सिर्फ लागू करें, बल्कि खुद उसकी निगरानी करें. साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में बाहर आने वाले लोगों की ट्रैवल (travel history) हिस्ट्री की जानकारी और उनके संपर्क में आने वाले लोगों को सचेत किया जाए. इसके अलावा कोरोना की कम से कम 70 प्रतिशत आरटीपीसीआर (RTPCR Test) जांच की बात कही गई. CM नीतीश ने कहा कि किसी भी पर्व, उत्सव या आयोजनों में लोग सीमित संख्या में शामिल होंगे. कोरोना टीकाकरण (Vaccination) की रफ्तार को और बढ़ाया जाएगा और अभी स्कूल खुले रहेंगे, बच्चों की पढाई जारी रहेगी.