राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी NCRB के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में पिछले साल की तुलना में इस साल मानसिक बीमारियों के कारण आत्महत्या से मरने वालों की संख्या ढाई गुना से ज्यादा बढ़ी है. NCRB के मुताबिक दिल्ली में हर साल करीब 2,526 लोग खुदकुशी करते हैं यानी औसतन एक दिन में 7 लोग अपनी जिंदगी खत्म कर लेते हैं. जिसकी बड़ी वजहें पारिवारिक समस्याएं, खराब रिश्ते और बेरोजगारी हैं. आंकड़ों के अनुसार साल 2019 में 6 महिलाओं और 41 पुरुषों ने खुदकुशी की थी.