हाथरस मामले में बुरी तरह घिरी यूपी पुलिस अब एक नई थ्योरी लेकर आई है. यूपी पुलिस ने इस मामले में जो 19 FIR दर्ज की हैं उनमें अज्ञात लोगों के खिलाफ ये आरोप भी लगाया गया है कि अराजक तत्वों ने हाथरस के पीड़ित परिवार को झूठ बोलने के लिए 50 लाख रुपये का लालच दिया था.
दरअसल पुलिस की ओर से की जा रही जांच और सीएम योगी की ओर से दिए गए साजिश के बयान को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.
कांग्रेस ने सीएम की अंतर्राष्ट्रीय थ्योरी को मूर्खतापूर्ण करार दिया था.