पूर्वी ताइवान (Taiwan) से एक दर्दनाक ट्रेन हादसे (Train Accident) में अबतक 36 यात्रियों के मारे जाने की खबर है, जबकि 72 लोग घायल बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी भी कुछ शव टनल के अंदर ही हैं, इन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है. ये हादसा शुक्रवार सुबह यहां के तोरोक जॉर्ज इलाके में हुआ, जब ट्रेन के टनल के अंदर एक ट्रक से टकरा गई और फिर टनल की दीवार में जा घुसी. रॉयटर्स के मुताबिक अफसरों ने बताया है कि हादसे वाली ट्रेन में करीब 350 यात्री सवार थे.