भारत में कोरोना संक्रमण (Corona virus) के मामले ढलान पर दिखने लगे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,457 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 375 लोगों (Death) की जान चली गई. पिछले 24 घंटों में देशभर में 36,347 लोग इस महामारी से ठीक (Recover) भी हुए हैं. अब तक देशभर में कोरोना की वजह से 4 लाख 33 हजार 964 लोग जान गंवा चुके हैं. अब सक्रिय मामलों (Active cases) की संख्या 3 लाख 61 हजार 340 हो गई है. ये संख्या पिछले 151 दिनों में सबसे कम है. फिलहाल देश में एक्टिव केस की दर 1.12 फीसदी है. यह मार्च 2020 से भी नीचे है. देश में रिकवरी रेट बढ़कर 97.54 फीसदी हो गई है.
पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 36 लाख 36 हजार 43 वैक्सीन की खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं. यह आंकड़ा 57.61 करोड़ तक पहुंच चुका है.
यह भी पढ़ें: ZyCoV-D के रूप में भारत को मिली छठी वैक्सीन, 12 साल से ज्यादा के बच्चे भी इसे लगवा सकेंगे