पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी छोड़ बीजेपी (BJP) का दामन थामने वाले 33 नेता अब दोबारा तृणमूल कांग्रेस (TMC) में लौटना चाहते हैं जिसका दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया.
राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय भी पाला बदल सकते हैं. इसस पहले मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय ने फेसबुक पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा था.
इससे पहले सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी मुकुल रॉय की पत्नी को देखने अस्पताल में पहुंचे थे, जो कोरोना संक्रमित हैं. सुभ्रांशु ने बताया था कि ममता ने भी कई सूत्रों से मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली.
गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मुकुल रॉय को फोन कर उनकी पत्नी के स्वास्थ्य का बारे में बातचीत की थी. मालूम हो कि मुकुल रॉय एक समय ममता के सबसे करीबी थे.
यह भी पढ़ें | PM मोदी ने मुकुल रॉय को किया फोन, बंगाल BJP में मची खलबली!