खाने में 2 तरह के फल और 3 तरह की सब्‍जियां रखेंगी आपको लंबे समय तक सेहतमंद- हावर्ड स्टडी

Updated : Jun 09, 2021 15:56
|
Editorji News Desk

स्वस्थ और लंबी जिंदगी जीने के लिए अक्सर लोग फल और सब्जियां खाने की सलाह देते हैं. लेकिन हावर्ड यूनिवर्सिटी की स्टडी में दावा किया गया है कि इसका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए एक दिन में आपको कितनी मात्रा की जरूरत है.

American Health Association की ओर से जारी स्टडी के मुताबिक, दिन में 2 फलों और 3 सब्जियों की सर्विंग आपको लंबे समय तक सेहतमंद रखती है.

स्टडी के प्रमुख लेखक का कहना है कि बताई गई मात्रा कई पुरानी और भयंकर बीमारियों से बचाने का काम करती है और अच्छी बात ये है कि इस मात्रा को आम लोग आसानी से फॉलो भी कर सकते हैं.

लेकिन इसका मतलब बिलकुल भी नहीं है कि आप किसी भी तरह के फल और सब्जी को खा सकते हैं. क्योंकि सभी फल और सब्जी उतने गुणकारी नहीं होते. रिसर्चर्स की टीम ने बताया है हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल, लेट्यूस के साथ गाजर जैसी बीटा कैरोटीन वाली चीजें, खट्टे फल और बेरीज बीमारियों से लड़ने में सबसे अधिक फायदेमंद हैं.

इस रिसर्च के लिए टीम ने साल 1984 से 2014 तक करीब एक लाख से अधिक व्यस्कों की सेहत और डायट का आंकलन किया.

Mortality Ratevegetableshealthy lifestylefruit

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट