प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने जन्मदिन के मौके पर देश में कोरोना के 2.5 करोड़ वैक्सीनेशन रिकॉर्ड (Vaccine Record)पर स्वास्थ्य कर्मियों का धन्यवाद किया है और उन्होंने इसे इमोशनल मोमेंट बताया है. एक कार्यक्रम में गोवा के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ भाग लेते हुए PM मोदी काफी भावुक नजर आए.
उधर प्रधानमंत्री ने PMO के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि कल का दिन मेरे लिए बहुत खास बन गया है. मेडिकल फील्ड के लोग, जो लोग पिछले दो साल से जुटे हुए हैं, अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना से लड़ने में देशवासियों की मदद कर रहे हैं, उन्होंने कल जिस तरह से वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाकर दिखाया है, वो बहुत बड़ी बात है.
एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि हर किसी ने इसमें बहुत सहयोग किया है. लोगों ने इसे सेवा से जोड़ा. ये उनका करुणा भाव, कर्तव्य भाव ही है जो ढाई करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा सकी.