तमिलनाडु: विरुधनगर की पटाखा फैक्ट्री हादसे में 19 लोगों की मौत 30 घायल

Updated : Feb 13, 2021 12:34
|
Editorji News Desk

शुक्रवार को तमिलनाडु के विरुधनगर की एक पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. वहीं 30 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिले के DM के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के करीब सत्तूर के पास एक गांव में धमाके की आवाज सुनाई दी थी. जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ है वहां 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं. फायर विभाग को आग पर काबू पाने में 2 घंटे लगे और 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और कई लोग समुचित इलाज न मिलने के कारण मर गए. जिलाधिकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री राहत कोष से मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये और मुख्यमंत्री की तरफ से 3 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है. वहीं घायलों को मुख्यमंत्री की तरफ से 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी.

विरुधनगरblastTamil NaduFire Crackersपटाखातमिलनाडु

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या