दिल्ली में गुरुवार को आए 17 हजार केस, केजरीवाल ने कहा वैक्सीनेशन पर ना हो कोई भी पाबंदी

Updated : Apr 15, 2021 23:00
|
ANI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गुरुवार शाम आए कोरोना के आंकड़े फिर परेशान  करने वाले हैं. बीते 24 घंटों में यहां 16,999 नए केस दर्ज किए गए हैं जबकि इस दौरान 112 लोगों की मौत हुई है. इससे पहले बुधवार को यहां 17,282 नए मरीज सामने आए थे जबकि 104 लोगों की मौत हुई थी. राज्य में कोरोना की चौथी वेव में बढ़ते मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का एलान कर दिया है. 

सीएम केजरीवाल ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में कोरोना के हालात असाधारण हैं, लेकिन फिलहाल लॉकडाउन की संभावना नहीं है. केजरीवाल ने साफ किया कि दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू अभी एक हफ्ते के लिए लागू किया गया है, आगे जरूरत पड़ी तो इसे बढ़ाया जाएगा. केजरीवाल ने एक बार फिर वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए कहा कि इसपर कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए और हर किसी को हर जगह वैक्सीन लेने की छूट होनी चाहिए.

DelhiCovid 19

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या