शुक्रवार के राजस्थान(Rajasthan) के अलवर में किसान नेता राकेश टिकैत(Rakesh Tikait) पर हुए जानलेवा हमले में 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इस मामले में एबीवीपी(ABVP) के नेताओं की गिरफ्तारी हुई है. राकेश टिकैत जब अलवर पहुंचे थे तो कुछ लोगों ने उनके स्वागत के बहाने गाड़ी रुकवाई और हमला कर दिया. टिकैत पर स्याही फेंकी गई और गाड़ी के शीशे फोड़ दिए गए.
टिकैत ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई जिसमें 33 लोगों को नामजद किया गया है. एफआईआर के मुताबिक टिकैत के साथ मौजूद राजस्थान के डीजीपी एमएल लाठल के ससुर राजाराम मील के सुरक्षाकर्मी के हथियार छीनने की कोशिश भी की गई.
बीजेपी ने कहा है कि इस घटना से उनका कोई लेना देना नहीं है और पुलिस की मौजूदगी में ये घटना कैसे हो गई, आखिर पुलिस मूकदर्शक क्यों बनी रही? बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत(Ashok gehlot) ने भी इस मामले में बीजेपी पर ही हमले के आरोप लगाए हैं.