राष्ट्र आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मना रहा है. देश भर में हर्ष का माहौल है और लोग आजादी दिलाने वाले अपने सभी नायकों को याद कर रहे हैं. मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले पर जारी है और प्रधानमंत्री (Prime Minister) समेत अनेक गणमान्य लोगों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं.
India@75: PM ने दिया नया नारा, बोले- 'सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास' जरूरी
पूरी दिल्ली (Delhi) में सुरक्षा बेहद कड़ी है. राजधानी के बॉर्डर सील हैं और करीब 30 हजार से अधिक जवान सुरक्षा में तैनात हैं. लालकिले की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा एसपीजी के पास है और उन्हें एनएसजी व अर्द्धसैनिक बलों के कमांडो सहयोग कर रहे हैं. लालकिले के आसपास चेहरा पहचानने वाले सॉफ्टेवयर से लैस कैमरों को लगाया गया है. हेलीकाप्टर के अलावा एंटी ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम को भी पहली बार लालकिले पर लगाया गया है. इसके अलावा लालकिले के आसपास करीब 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और 250 से अधिक ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात किये गए हैं.