आंध्र प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल में 14 मरीजों की मौत, ऑक्सीजन की कमी के दावे को प्रशासन ने नाकारा

Updated : May 02, 2021 15:39
|
Editorji News Desk

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के एक सरकारी अस्पताल (government hospital) में शनिवार को कोरोना संक्रमित 14 मरीजों की मौत हो गई. ऐसा आरोप है कि इन मरीजों की मौत ऑक्सीजन (oxygen) की शॉर्टेज के कारण हुई लेकिन प्रशासन ऐसे दावों को नकार रहा है. घटना राज्य के अनंतपुर की है. अस्पताल पहुंचे ज्वॉइंट कलेक्टर निशांत कुमार ने बताया कि हमारी टीम ने ऑक्सीजन प्लांट की जांच की है. हमने वार्ड का दौरा भी किया और हर लाइन और वॉल्व की अच्छी तरह से जांच की और ये पूरी तरह से ठीक काम कर रहे हैं. प्रशासन के मुताबिक जितने लोगों की मौत हुई है, उनकी सभी की उम्र ज्यादा थी और उन्हें पहले से ही गंभीर बीमारियां थीं. इसलिए ये कहना कि मौतें ऑक्सीजन की वजह से हुई हैं वो ठीक नहीं है.

Andhra PradeshHospitalOxygen

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या