देश के 13 हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे चीफ जस्टिस, कॉलेजियम ने केंद्र को भेजी लिस्ट

Updated : Sep 21, 2021 15:06
|
Editorji News Desk

देश के13 हाईकोर्ट्स (High Courts) को जल्द ही नया चीफ जस्टिस मिल जाएगा. दरअसल CJI NV Ramna की अध्यक्षता में कॉलेजियम (Collegium) ने केंद्र सरकार (Central Government) को इन तेरह हाईकोर्ट में नए जजों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की है. आपको बता दें कि इस लिस्ट में कलकत्ता हाई कोर्ट (Kolkata High Court) के एक्टिंग चीफ राजेश बिंदल का नाम भी शामिल है.

गौरतलब है कि जस्टिस राजेश बिंदल के अलावा, कॉलेजियम ने रंजीत वी मोरे, सतीश चंद्र शर्मा, प्रकाश श्रीवास्तव, आरवी मलीमठ, रितु राज अवस्थी, अरविंद कुमार और प्रशांत कुमार मिश्रा को मेघालय, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस के पद पर नियुक्त करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया है.

आपको बता दें कि आठ नए जजों के साथ 5 चीफ जस्टिस को ट्रांसफर करने की बात भी इस सिफारिश में कही गई है. त्रिपुरा हाई कोर्ट के अकील कुरैशी को राजस्थान हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई है, जबकि राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस इंद्रजीत महंती को बतौर चीफ जस्टिस त्रिपुरा हाई कोर्ट में ट्रांसफर किए जाने की सिफारिश की गई है.

ये भी पढें: AAP GOA: अरविंद केजरीवाल ने की गोवा के लिए कई बड़ी घोषणाएं, 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा

 

High CourtcollegiumCJI NV RamanaKolkata

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?