भारत से नेपाल पहुंची 10 लाख कोरोना वैक्सीन की खेप

Updated : Feb 21, 2021 17:16
|
Editorji News Desk

पड़ोसी देश नेपाल ने भारत की कोविशील्ड वैक्सीन की 10 लाख डोज खरीदी हैं. रविवार को एयर इंडिया का विमान वैक्सीन की 10 लाख डोज लेकर नेपाल के त्रिभुवन एयरपोर्ट पहुंचा तो नेपाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली. बता दें, नेपाल सरकार ने कोरोना से लड़ने के लिए सबसे पहले ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर भरोसा जताया था. जिसे भारत के सीरम इंस्टीट्यूट में कोविशिल्ड के नाम से बनाया जा रहा है. पिछले महीने भारत सरकार ने नेपाल को वैक्सीन की 10 लाख खुराक मुफ्त भी भेजी थी. इसके बाद नेपाल सरकार ने अब इस वैक्सीन की 10 लाख खुराक खरीदी हैं.

वैक्सीनNepalvaccineCovishield vaccineCOVISHIELDकोविशील्डCoronaभारतएयर इंडियानेपालकोरोनाCovid 19

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?