हाइलाइट्स

  • आज हुई थी सुरक्षा परिषद की पहली बैठक
  • आज है जावेद अख़्तर साहब का जन्मदिन

लेटेस्ट खबर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

On This Day in History 17 Jan: जावेद अख़्तर साहब का जन्मदिन, जानिए आज का इतिहास

On This Day in History 17 Jan:  इतिहास के पन्‍नों में 17 जनवरी को कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं. आज का दिन क्यों है खास, जानिए आज के दिन का इतिहास.

On This Day in History 17 Jan: जावेद अख़्तर साहब का जन्मदिन, जानिए आज का इतिहास

इतिहास के पहले हिस्से में बात करेंगे दुनिया में शांति और सुरक्षा की संरक्षक मानी जाने वाली सर्वोच्च संस्था संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख इकाई सुरक्षा परिषद की पहली बैठक 17 जनवरी 1946 को हुई और इस दिन को इतिहास का हिस्सा बना गई. सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है. विश्व में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सुरक्षा परिषद के पास अहम कदम उठाने और दंड देने के अधिकार हैं. संयुक्त राष्ट्र के नए सदस्य बनाने का अधिकार भी इसी को है.

इतिहास के दूसरे हिस्से में बात करेंगे मशहूर कवि, गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर साहब आज 78 वर्ष के हो गए हैं.सिनेमा, कला और साहित्य की दुनिया में जावेद अख्तर साहब का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है. इसके पीछे वजह है उनकी प्रतिभा, ज्ञान और उनका नाम. वह नाम जो उन्होंने संघर्ष के कड़े दौर से गुजर कर बनाया है. जावेद साहब का जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में मशहूर शायर रहे जांनिसार अख्तर के घर हुआ. इतनी बड़ी शख्सियत के बेटे होने के बाद भी जावेद अख्तर को इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए खूब संघर्ष करना पड़ा. अपने राइटिंग पार्टनर सलीम खान के साथ 'शोले', 'दीवार' और 'जंजीर' जैसी क्लासिक फिल्में लिखने के अलावा, अख्तर ने 'बॉर्डर', 'लगान' और अन्य फिल्मों के लिए गाने लिखे हैं.

ये भी पढ़ें: On This Day in History 16 Jan: आज के दिन कल्पना चावला ने भरी थी आखिरी उड़ान, जानिए आज का इतिहास

17 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं

2020 - इसरो ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एरियन-5 प्रक्षेपण यान द्वारा संचार उपग्रह जीसैट-30 का प्रक्षेपण किया. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सरकारी सहायता प्राप्त करने के लिए आतंकवाद, नक्सली हिंसा या सांप्रदायिक दंगों के पीड़ितों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया.
2013 - इराक में श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों में 33 लोग मारे गए थे.
2008 - केंद्र सरकार ने विकलांगों को रोजगार देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी. मेडागास्कर में हिंद महासागर के ताड़ के पेड़ की नई प्रजाति की खोज की गई.
2007 - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया.
2002 - अमेरिकी विदेश मंत्री कॉलिन पॉवेल भारत पहुंचे, आतंकवाद पर भारत के रुख का समर्थन किया.
1995 - जापान में 7.2 तीव्रता के भूकंप से 5,372 लोग मारे गए.
1989 - कर्नल जेके बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने.
1987 - टाटा फुटबॉल अकादमी का शुभारंभ.
1985 - भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना दूसरा टेस्ट शतक बनाया.
1980 - नासा ने फ्लैट्सएटकॉम-3 लॉन्च किया.
1979 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया.
1976 - यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने हर्मीस रॉकेट लॉन्च किया.
1961 - डेमोक्रेटिक कांगो के प्रधान मंत्री पैट्रिस लुमुम्बा की देश के नए सैन्य शासकों द्वारा हत्या कर दी गई.
1948 - नीदरलैंड और इंडोनेशिया संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए.
1946 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई.
1945 - द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के दौरान पोलैंड की राजधानी वारसॉ में सोवियत सेना का आगमन.
1941 - सुभाष चंद्र बोस ब्रिटिश हिरासत से भाग निकले और चुपचाप जर्मनी चले गए.
1913 - रेमंड पोंकारे फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए.
1895 - फ्रांस के राष्ट्रपति कासिमिर पेरी ने इस्तीफा दिया.
1863 - अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध.
1852 - ब्रिटेन ने ट्रांसवाल, दक्षिण अफ्रीका की स्वतंत्रता को मान्यता दी.
1757 - जर्मनी ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1601 - मुगल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभीड़ किले में प्रवेश किया. फ़्रांस ने स्पेन के साथ एक संधि की जिसके तहत फ़्रांस को ब्रिस, बीक्स वालरोमी और जियॉक्स के क्षेत्र प्राप्त हुए.
1595 - फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा की.

ADVERTISEMENT

अप नेक्स्ट

On This Day in History 17 Jan: जावेद अख़्तर साहब का जन्मदिन, जानिए आज का इतिहास

On This Day in History 17 Jan: जावेद अख़्तर साहब का जन्मदिन, जानिए आज का इतिहास

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास

ADVERTISEMENT

editorji-whatsApp

और वीडियो

History 30 June: 450 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स, Social Media से है आज के इतिहास का कनेक्शन

History 30 June: 450 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स, Social Media से है आज के इतिहास का कनेक्शन

History 29th June: आज मनाया जाता है राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस, जानें Apple के पहले iPhone की कहानी

History 29th June: आज मनाया जाता है राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस, जानें Apple के पहले iPhone की कहानी

History 28th June: आज ही के दिन भड़की थी पहले विश्व युद्ध की चिंगारी, जानें इतिहास

History 28th June: आज ही के दिन भड़की थी पहले विश्व युद्ध की चिंगारी, जानें इतिहास

History 27th June: चॉकलेट वेंडिंग मशीन को देखकर आया था ATM मशीन बनाने का ख्याल, जानें आज का रोचक इतिहास

History 27th June: चॉकलेट वेंडिंग मशीन को देखकर आया था ATM मशीन बनाने का ख्याल, जानें आज का रोचक इतिहास

History 26th June: हैरी पॉटर से लेकर रोजाना इस्तेमाल होने वाले टूथब्रश तक जानें आज का रोचक इतिहास

History 26th June: हैरी पॉटर से लेकर रोजाना इस्तेमाल होने वाले टूथब्रश तक जानें आज का रोचक इतिहास

History 25th June: 25 जून साल 1975... जिस दिन लिखी गई 'आपातकाल' की पटकथा

History 25th June: 25 जून साल 1975... जिस दिन लिखी गई 'आपातकाल' की पटकथा

History 24th June: युद्ध मैदान में शहीद हुई थीं रानी दुर्गावती, Test में बना भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर

History 24th June: युद्ध मैदान में शहीद हुई थीं रानी दुर्गावती, Test में बना भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर

History 23th June: जब एयर इंडिया के विमान में रखे बम ने ली 329 लोगों की जान, देखें इतिहास

History 23th June: जब एयर इंडिया के विमान में रखे बम ने ली 329 लोगों की जान, देखें इतिहास

UGC-NET एग्जाम में गड़बड़ी को देखने वाली 'I4C' आंख' को जानते हैं आप?

UGC-NET एग्जाम में गड़बड़ी को देखने वाली 'I4C' आंख' को जानते हैं आप?

गर्लफ्रेंड सफल, पर खुद पास नहीं कर पाया NEET...अतुल वत्स्य ऐसे बना सॉल्वर गैंग का सरगना

गर्लफ्रेंड सफल, पर खुद पास नहीं कर पाया NEET...अतुल वत्स्य ऐसे बना सॉल्वर गैंग का सरगना

Editorji Technologies Pvt. Ltd. © 2022 All Rights Reserved.