हाइलाइट्स

  • 1891: भीमराव आंबडेकर का हुआ था जन्म
  • 1865: अब्राहम लिंकन के सिर में गोली मारी गई थी
  • 2008: भारत और बांग्लादेश के बीच रेल सेवा शुरू हुई

लेटेस्ट खबर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

History 14 April: संविधान निर्माता को समर्पित है आज का इतिहास

History 14 April: इतिहास के पन्‍नों में 14 April को कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं. आज का दिन क्यों है खास, जानिए आज के दिन का इतिहास.

History 14 April: संविधान निर्माता को समर्पित है आज का इतिहास

History 14 April: आज यानी 14 अप्रैल का दिन संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को समर्पित है. 14 भाइयों में सबसे छोटे अंबेडकर का जन्म साल 1891 में आज ही के दिन इंदौर के पास छोटे से कस्बे महू में हुआ था. दलित परिवार में जन्म होने की वजह से उन्हें बचपन से ही भेदभाव का सामना करना पड़ा. अंबेडकर को स्कूल में सबसे आखिरी पंक्ति में बैठना पड़ता था. आजादी के बाद, 1947 में, उन्हें देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पहले मंत्रिमंडल में कानून एवं न्याय मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया. लेकिन 1951 में उन्होंने कश्मीर मुद्दे, भारत की विदेश नीति और हिंदू कोड बिल के प्रति प्रधानमंत्री नेहरू की नीति पर अपना मतभेद प्रकट करते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.

अब्राहम लिंकन को मारी थी गोली
इतिहास के दूसरे अंश में बात अब्राहम लिंकन की. अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन पर आज ही के दिन साल 1865 में जानलेवा हमला हुआ था. राष्ट्रपति वॉशिंगटन के फोर्ड थियेटर में ‘अवर अमेरिकन कजिन’ नाटक देख रहे थे. गोली मारने वाला जॉन वाइक्स बूथ पेशेवर नाट्यकर्मी था. रात सवा दस बजे मौका देखकर जॉन ने लिंकन को सिर पर पीछे से गोली मार दी। लिंकन को अस्पताल ले जाया गया, जहां अगली सुबह यानी 15 अप्रैल को उनका निधन हो गया.

'पहली बार' बांग्लादेश के लिए चली थी ट्रेन
स्वतंत्र बांग्लादेश बनने के बाद पहली बार 14 अप्रैल 2008 को भारत और बांग्लादेश के बीच रेल सेवा शुरू हुई. हालांकि 1965 तक ढाका और कोलकाता के बीच रेल संपर्क था, लेकिन 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय ट्रेन का संचालन रोक दिया गया था. भारत-बांग्लादेश के बीच बंधन एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी किया जाता है.

इतिहास में 14 अप्रैल के दिन हुई अन्य घटनाएं

2014: इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया.

2010: चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया. लगभग 2700 लोगों की मौत.

2010: पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफान में 123 लोगों की जान गई.

2006: चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू हुआ.

2005: भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया.

1995: भारत ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराया. इसी के साथ भारत चौथी बार एशिया कप का चैंपियन बना.

1988: सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई.

1963: हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का निधन.

1958: सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ.

1944: बॉम्बे पोर्ट (बंदरगाह) पर गोला बारूद से लदे एक जहाज में विस्फोट हो गया. इसमें 800 से भी ज्यादा लोग मारे गए.

1922: प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर खां का जन्म.

1919: हिन्दी फिल्मों की मशहूर गायिका शमशाद बेगम का जन्म.

1912: ब्रिटेन के साउथैम्पटन से अमेरिका के न्यूयॉर्क के लिए अपनी पहली यात्रा पर निकला यात्री पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराकर डूब गया.

1563 : सिख गुरू अर्जुन देव जी का जन्म.

1659 : दिल्ली के तख्तो ताज के लिए लड़ी गई लड़ाई में औरंगजेब ने देवराइ में दारा शिकोह को मात दी.

ये भी पढ़ें: History 13 April: जलियांवाला बाग में आज ही के दिन अंग्रेजों ने निहत्थे भारतीयों पर चलवाई थीं गोलियां

ADVERTISEMENT

अप नेक्स्ट

History 14 April: संविधान निर्माता को समर्पित है आज का इतिहास

History 14 April: संविधान निर्माता को समर्पित है आज का इतिहास

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास

ADVERTISEMENT

editorji-whatsApp

और वीडियो

History 30 June: 450 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स, Social Media से है आज के इतिहास का कनेक्शन

History 30 June: 450 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स, Social Media से है आज के इतिहास का कनेक्शन

History 29th June: आज मनाया जाता है राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस, जानें Apple के पहले iPhone की कहानी

History 29th June: आज मनाया जाता है राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस, जानें Apple के पहले iPhone की कहानी

History 28th June: आज ही के दिन भड़की थी पहले विश्व युद्ध की चिंगारी, जानें इतिहास

History 28th June: आज ही के दिन भड़की थी पहले विश्व युद्ध की चिंगारी, जानें इतिहास

History 27th June: चॉकलेट वेंडिंग मशीन को देखकर आया था ATM मशीन बनाने का ख्याल, जानें आज का रोचक इतिहास

History 27th June: चॉकलेट वेंडिंग मशीन को देखकर आया था ATM मशीन बनाने का ख्याल, जानें आज का रोचक इतिहास

History 26th June: हैरी पॉटर से लेकर रोजाना इस्तेमाल होने वाले टूथब्रश तक जानें आज का रोचक इतिहास

History 26th June: हैरी पॉटर से लेकर रोजाना इस्तेमाल होने वाले टूथब्रश तक जानें आज का रोचक इतिहास

History 25th June: 25 जून साल 1975... जिस दिन लिखी गई 'आपातकाल' की पटकथा

History 25th June: 25 जून साल 1975... जिस दिन लिखी गई 'आपातकाल' की पटकथा

History 24th June: युद्ध मैदान में शहीद हुई थीं रानी दुर्गावती, Test में बना भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर

History 24th June: युद्ध मैदान में शहीद हुई थीं रानी दुर्गावती, Test में बना भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर

History 23th June: जब एयर इंडिया के विमान में रखे बम ने ली 329 लोगों की जान, देखें इतिहास

History 23th June: जब एयर इंडिया के विमान में रखे बम ने ली 329 लोगों की जान, देखें इतिहास

UGC-NET एग्जाम में गड़बड़ी को देखने वाली 'I4C' आंख' को जानते हैं आप?

UGC-NET एग्जाम में गड़बड़ी को देखने वाली 'I4C' आंख' को जानते हैं आप?

गर्लफ्रेंड सफल, पर खुद पास नहीं कर पाया NEET...अतुल वत्स्य ऐसे बना सॉल्वर गैंग का सरगना

गर्लफ्रेंड सफल, पर खुद पास नहीं कर पाया NEET...अतुल वत्स्य ऐसे बना सॉल्वर गैंग का सरगना

Editorji Technologies Pvt. Ltd. © 2022 All Rights Reserved.