ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच साउथ अफ्रीका में साल 2024 का अंडर 19 वर्ल्डकप फाइनल खेला जा रहा है
फैंस की निगाहें टीम इंडिया के कप्तान उदय सहारन पर होंगी कि क्या वो 6वीं बार भारत को ये खिताब जितवाने में सफल हो पाएंगे या नहीं
साल 2000 में खेले गए अंडर 19 वर्ल्डकप में टीम इंडिया ने मोहम्मद कैफ की कप्तानी में जीत पाई थी. भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था.
किंग कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर साल 2008 का अंडर 19 वर्ल्डकप का खिताब जीता
साल 2012 में खेले गए अंडर 19 वर्ल्डकप में टीम इंडिया ने उन्मुक्त चंद की कप्तानी में जीत पाई थी. भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था
ऑस्ट्रेलिया को हराकर सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2018 में अंडर 19 वर्ल्डकप जीता था
यश ढुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2022 में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर अंडर 19 वर्ल्डकप जीतने में सफलता पाई थी