जैक कैलिस ने कुछ वक्त पहले यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए अपनी फेवरेट ऑलटाइम XI का चुनाव किया था जिसमें 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं.
131 टेस्ट और 299 वनडे मैच खेलने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ब्रायन लारा जैक कैलिस की टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज नजर आ रहे हैं.
15921 टेस्ट और 18426 वनडे रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर कैलिस की टीम में लारा के साथ बतौर ओपनर दूसरे खिलाड़ी हैं.
13378 टेस्ट और 13704 वनडे रन बनाने वाले रिकी पोंटिंग कैलिस की टीम के नंबर 3 के खिलाड़ी हैं.
25 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले विराट कोहली जैक कैलिस की टीम में नंबर 4 के खिलाड़ी हैं. कोहली का रिकॉर्ड तीनों फॉर्मेट में शानदार है.
19 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले महान अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डी विलियर्स कैलिस की टीम में नंबर 5 पर नजर आ रहे हैं.
भारत को 3 आईसीसी ट्रॉफी जितवाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान धोनी जैक कैलिस की टीम में बतौर फिनिशर यानि 6 पर नजर आ रहे हैं.
इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ नंबर 7 पर जैक कैलिस की टीम में शामिल हैं. फ्लिंटॉफ अपने समय के दिग्गज ऑलराउंडर रहे हैं.
800 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले पूर्व अफ्रीकी कप्तान शॉन पॉलक जैक कैलिस की टीम में बतौर तेज गेंदबाज नजर आ रहे हैं.
महान ऑस्ट्रेलिया स्पिनर शेन वॉर्न जैक कैलिस की टीम में बतौर स्पिनर शामिल हैं. वॉर्न कैलिस की टीम में एकमात्र स्पिनर हैं.
916 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम जैक कैलिस की टीम में नंबर 10 पर शामिल हैं.
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वकार यूनिस जिन्होंने इंटनरेशनल क्रिकेट में 750 से ज्यादा विकेट लिए वो कैलिस की टीम में नंबर 11 पर शामिल हैं.