IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

By Editorji News Desk
Published on | Apr 18, 2024

रोहित ने रचा इतिहास

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा गुरुवार को आईपीएल करियर का 250वां मैच खेलने उतरे और वह ऐसा करने वाले एमएस धोनी के बाद सिर्फ दूसरे खिलाड़ी है

Image Credit: PTI

रोहित के नाम खास रिकॉर्ड

रोहित ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी 36 रनों की पारी में तीन छक्के जड़कर एक बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Image Credit: PTI

रोहित बने नए 'सिक्सर किंग'

रोहित अब मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, जहां उनके नाम 224 छक्के दर्ज हैं.

Image Credit: PTI

कीरोन पोलार्ड

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने मुंबई के लिए 223 छक्के जड़ने का कारनामा किया है.

Image Credit: AFP

हार्दिक पांड्या

105 छक्कों के साथ मुंबई इंडियंस के वर्तमान कप्तान हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

Image Credit: PTI

ईशान किशन

मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों में ईशान किशन का नाम चौथे नंबर पर है, जिनके नाम 103 छक्के हैं.

Image Credit: PTI

सूर्यकुमार यादव

दुनिया के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अब तक पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिए 98 छक्के जड़े हैं.

Image Credit: PTI