बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर हैं. साल 1987 में कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ वेंगसरकर ने 102 रन बनाए थे.
कपिल देव ने साल 1992 में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 129 रनों की पारी खेली थी.
साल 1998 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 103 रनों की पारी खेली थी.
सचिन तेंदुलकर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 2 शतक लगा चुके हैं. NZ के खिलाफ सचिन ने 113 रन बनाए थे वहीं AUS के खिलाफ उन्होंने 116 रन बनाए थे.
सहवाग ने साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 195 रनों की पारी खेली थी.
विराट कोहली ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 169 रनों की पारी खेली थी.
रहाणे भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 2 शतक लगा चुके हैं. रहाणे ने AUS के खिलाफ 147 और 112 रनों की पारी खेली थी.
चेतेश्वर पुजारा ने साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 106 रनों की पारी खेली थी.
राहुल के नाम बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 2 शतक हो गए हैं. राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 121 और 101 रनों की पारी खेली.