टॉप-10 बल्लेबाज, जिन्होंने इस साल वनडे में मचाई बल्ले से तबाही

By Editorji News Desk
Published on | Dec 29, 2023

10. विल यंग

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग ने वनडे में इस साल कुल 1004 रन बनाए. यह रन उन्होंने 23 वनडे मैचों में 45.63 की औसत से बनाए.

Image Credit: PTI

9. मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान ने इस साल 25 वनडे मुकाबलों में 63.93 की औसत से कुल 1023 रन बनाए.

Image Credit: PTI

8. एडेन मार्कराम

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी एडेन मार्कराम ने वनडे में इस साल कुल 1033 रन बनाए. यह रन उन्होंने 24 वनडे मैचों में 51.65 की औसत से बनाए.

Image Credit: PTI

7. केएल राहुल

भारत के स्टार विकेटकीपर खिलाड़ी केएल राहुल ने इस साल 27 वनडे मुकाबलों में 66.25 की औसत से कुल 1060 रन बनाए.

Image Credit: PTI

6. बाबर आजम

पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने इस साल 25 वनडे मैचों में खेलते हुए 46.30 की औसत से कुल 1065 रन बनाए.

Image Credit: PTI

5. पथुम निसंका

श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने 29 वनडे पारियों में 44.26 की औसत से कुल 1151 रन बनाए. पथुम इस लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हैं.

Image Credit: PTI

4. डेरिल मिचेल

न्यूजीलैंड टीम के विस्फोटक बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने इस साल 26 वनडे मैचों में 52.34 की औसत से 1,204 रन बनाए. मिचेल लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज है.

Image Credit: PTI

3. रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस साल 27 वनडे मुकाबलों में 52.29 की औसत से कुल 1,255 रन बनाए. रोहित इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

Image Credit: PTI

2. विराट कोहली

वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने साल 2023 में 24 वनडे पारियों के दौरान 72.47 की औसत से कुल 1,377 रन बनाए.

Image Credit: PTI

1. शुभमन गिल

शुभमन गिल साल 2023 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 29 मैच में 63.36 की औसत से सर्वाधिक 1,584 रन बनाए.

Image Credit: PTI